लखनऊ, अप्रैल 6 -- सरकारी गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। अभी तक 170 कुंतल गेहूं खरीदा गया है। गेहूं खरीद व्यवस्था को परखने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने मोहनलालगंज ब्लाक की मलौली बी-पैक्स का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्था दुरुस्त पायी गई। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत मलौली में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया। सचिव ने बताया कि मलौली में कुल 316 फार्मर रजिस्ट्री लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर जिन किसानों के नाम आदेश में हैं या नाम मिसमैच के कारण फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है, उनके डेटा को तुरंत संशोधन कर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि बचे हुए किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.