नई दिल्ली, जून 25 -- घर में जब भी गुलाब जामुन वगैरह आते हैं तो चाशनी बच जाती है। अब इन चाशनी का क्या करें? कुछ समझ नहीं आता तो आप गेहूं का आटा मिलाकर मजेदार मिठाई बालूशाही तैयार कर सकती हैं। जरा सी मेहनत और आप बना लेंगी टेस्टी, रसीली बालूशाही। जिसे मीठे के शौकीन खूब खाना पसंद करते हैं। तो चलिए जानें कैसे बनाएं बची हुई चाशनी और गेहूं के आटे से टेस्टी बालूशाही मिठाई। वैसे तो बालूशाही को मैदे से बनाकर तैयार किया जाता है लेकिन आप इसे गेहूं के आटे से भी क्रिस्पी और टेस्टी बना सकती हैं। नोट कर लें रेसिपी, जिससे घर में बची चाशनी की मदद से टेस्टी बालूशाही बनकर तैयार हो जाएगी।बालूशाही बनाने की सामग्री 3 चम्मच देसी घी 3 चम्मच दूध आधा चम्मच बेकिंग सोडा आधा चम्मच नमक दो कप गेहूं का आटा दूध गुलाब जामुन की बची हुई चाशनीबालूशाही बनाने की रेसिपीसबसे पहले...