बांदा, मई 9 -- बांदा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (एडीआर)की ओर से शनिवार को जिला व तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश अल्पना ने इसका शुभारंभ किया। मौके पर 119989 वादों का सुलह के आधार निस्तारण कराया गया। न्यायालयों ने अलग-अलग मामलों में 1.78 करोड़ रुपये अर्थदंड वसूल किया। वहीं बीमा कंपनियों से 12.57 करोड़ रुपये क्लेम दिलाया गया। जनपद न्यायाधीश अल्पना ने सुलह-समझौते के जरिए सिविल व क्रिमिनल के चार मामले निस्तारित कराए। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय के पीठासीन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने 34 मामले निस्तारित किए और 12 करोड़ 57 लाख रुपये बीमा कंपनियों से क्लेम दिलाया, जिसके लिए वादकारी सालों से भागदौड़ कर रहे थे। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश प्रदीप सिंह ने पारिवारिक वादों से संबंधित ...