कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि 31 मार्च से पहले बचे हुए बजट को खत्म कर लें। जिससे कृषि विभाग का कोई बजट लैप्स न हो। इसके लिए अगर कोई दिक्कत आ रही है तो आला अफसर मिलकर उसका समाधान कर लें। बजट की हर मद को बेहतर ढंग से देख लिया जाए। शहर आए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कृषि विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि बजट को ध्यान में रखकर अफसर काम करें। वहीं अगले वित्तीय वर्ष की कार्य योजना भी तैयार कर लें। जिससे भविष्य में बेहतर काम हो सके। उन्होंने हर विभाग को युद्ध स्तर पर बेहतर योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उपनिदेशक कृषि आरएस वर्मा और जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...