कुशीनगर, अगस्त 8 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बड़ी गंडक नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। वाल्मीकिनगर बैराज से छोड़े गए पानी में वृद्धि के कारण तटवर्ती इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए बाढ़ खंड ने तटबंधों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। बढ़ते जलस्तर का असर तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर नदी की धारा तटबंध से सटकर बह रही है, जबकि कुछ जगहों पर स्परों (ठोकरों) से टकरा रही है।विरवट तटबंध के किलोमीटर 8.700 के आसपास नदी का दबाव बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- तीन स्परों पर नदी का दबाव, अभियंताओं की टीम कर रही कैंप इससे यह क्षेत्र संवेदनशील बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो यहां कटान का खतरा बढ़ सकता है। ...