वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। पूर्व सांसद धंनजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, अजय सिंह, एडीजीसी विनय सिंह ने बहस पूरी कर ली। अब बचाव पक्ष को अपनी बात रखने के लिए दस अप्रैल की तिथि नियत की गई है। सुनवाई के समय कोर्ट अधिवक्ता शशिकांत राय उर्फ चुन्ना, विपिन शर्मा, आदित्य वर्मा और आशुतोष सिंह सोनू मौजूद रहे। प्रकरण के अनुसार चार अक्तूबर, 2002 को नदेसर क्षेत्र में तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। आरोप लगा कि अभय सिंह और उनके साथियों ने जानलेवा फायरिंग की। फायरिंग में धनंजय सिंह, उनके गनर और चालक समेत कई लोग घायल हो गए थे। पूर्व सांसद ने गोसाईगंज के विधायक अ...