गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर। राजकुमार चौहान की निर्मम हत्या की सूचना मिलने पर नई दिल्ली से आनन-फानन में गोरखपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल ने इस वारदात पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग चाहते हैं कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। उनकी पत्नी ने स्वयं एफआईआर लिखाई है और आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस का दायित्व है कि सबको जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और उन्हें चार्जशीट करें, सही तरीके से पैरवी करें और शीघ्र अति शीघ्र उस पर कार्रवाई कराएं। डॉ. अग्रवाल ने चेतावनी दी कि इसमें जरा भी कोताही की गई तो वे राज्यसभा में इस मामले को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी ने हीलाहवाली की या दोषियों को बचाने की कोशिश की तो उन सभी को नंगा कर दूंगा। यह पूरा प्रद...