आरा, अप्रैल 6 -- -संत सम्मेलन से लघु काशी बना बचरी का यज्ञ स्थल, संतों के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े पीरो, संवाद सूत्र। स्थानीय बीएसएस कॉलेज बचरी के खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ अंतिम पड़ाव पर है। सोमवार को यज्ञ के छठे दिन आयोजित भव्य संत सम्मेलन ने इस महायज्ञ की भव्यता में चार चांद लगा दिया। संतों के दर्शन और पूजन के लिए न केवल स्थानीय बल्कि आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। संत सम्मेलन में भाग लेने के लिए अयोध्या, काशी, मथुरा और वृंदावन जैसे पावन धामों सहित देश के कोने-कोने से सैकड़ों संतों का आगमन हुआ। यज्ञाधीश श्री गोविन्दाचार्य जी महाराज की देखरेख में आयोजित इस समागम में संतों ने धर्म और अध्यात्म पर प्रकाश डाला। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते श्रद्धालुओं और संतों के...