लातेहार, मार्च 29 -- लातेहार। बरियातू प्रखंड स्थित बचरा जलाशय में महाझिंगा प्रजाति के बीज का सफल संचयन किया गया। यह पहल झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग द्वारा आदिवासी समुदाय की जीविका में सुधार के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना को आईसीएआर-सिफरी, बैरकपुर (कोलकाता) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए.के. दास की देखरेख में लागू किया जा रहा है। निदेशक मत्स्य झारखंड अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जलाशयों में महाझिंगा पालन से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अब छोटे जलाशयों में मछली पालन के साथ महाझिंगा पालन भी संभव होगा। पूर्व में घाघरा (हजारीबाग), केलाघाघ (सिमडेगा) एवं मसरिया (गुमला) जलाशयों में इसकी सफलता के बाद राज्य के अन्य छह जलाशयों, जिनमें बचरा (लातेहार) भी शामिल है, में इसका विस्तार किया गया है। 24 मार्च को बचरा जलाशय में 2,14,400 महाझिंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.