शाहजहांपुर, मई 20 -- शाहजहांपुर। बच्चपन स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन उत्साह और पारिवारिक माहौल के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका सुधा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूल पहुंचीं माताओं का बैज लगाकर स्वागत किया गया। समारोह में रैंप वॉक, पिरामिड गेम, सिंगिंग प्रतियोगिता और म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियों ने सभी का ध्यान खींचा। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दिविषा की मम्मी ने पहला, अनिका की मम्मी ने दूसरा और अंशुल की मम्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी तथा कक्षा एक और दो के बच्चों ने अपनी माताओं के लिए रंगारंग डांस प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने हस्तनिर्मित कार्ड भेंट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। यह भी पढ़ें- बचपन स्कूल में बच्चों ने डांस और कार्ड देकर जताया मां के प्रति स्नेह विजे...