संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने आई पर्णिका श्रीवास्तव को बचपन से ही नृत्य का शौक रहा है। आज वह 16 वर्ष की उम्र पार कर चुकी हैं। इस छोटी सी उम्र जो मुकाम हासिल किया है वह अद्वितीय है। पर्णिका पांच साल की अवस्था से नृत्य की शिक्षा ले रही हैं। अंतरराष्ट्रीय कथक गुरु डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव के निर्देशन में कथक नृत्य में विशारद कर चुकी हैं l वे प्रदेश के साथ ही देश के कोने-कोने में पहुंच कर अपने नृत्य का लोहा मनवा रही हैं। पर्णिका को कथक के साथ भरतनाट्यम और लोकनृत्य में भी महारत हासिल है। वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित होने वाले महोत्सव में विगत कई वर्षों से अपनी प्रस्तुतियां देती आ रही हैं। प्रदेश में होने वाले ब्रज रज उत्सव मथुरा, महाराजगंज महोत्सव...