रुडकी, अगस्त 5 -- लक्सर, संवाददाता। मुरादाबाद जनपद के मिलका बतार गांव निवासी दो सगे भाई रिंकू और अजय अपने बचपन के संकल्प को पूरा करने के लिए हरिद्वार से अपने गांव तक करीब 251 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। दोनों भाई अपने कंधों पर 32 लीटर गंगाजल लेकर भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर आगे बढ़ रहे हैं। रिंकू और अजय पुत्र श्रीराम के साथ उनके गांव निवासी अमित भी यात्रा में सहयोग कर रहे हैं। तीनों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ गंगाजल लेकर अपने गांव की ओर रवाना हैं। यह भी पढ़ें- मिनी हरिद्वार से बेटियों ने अपनी-अपनी मन्नतें पूरी होने को उठाई कांवड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...