बचपन में किया था यौन शोषण, 20 साल की पोती ने लिया बदला; दादा को पीट-पीटकर मार डाला
इंदौर, अक्टूबर 5 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पोती ने बड़ी होने के बाद अपने दादा से बदला लिया। लड़की का कहना है कि जब वह छोटी थी तो दादा ने उसका यौन शोषण किया था। 20 साल की पोती ने रविवार तड़के अपने 75 साल के दादा के घर जाकर क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अशोक सिंह जादौन ने बताया कि देर से घर लौटने पर माता-पिता के साथ हुई बहस से कॉलेज की छात्रा को बचपन का सदमा (ट्रॉमा) याद आ गया। उसने उस दुर्व्यवहार का बदला लेने का फैसला किया। जादौन ने बताया कि वह लड़की रविवार सुबह 3 बजे अपनी मोटरसाइकिल से क्रिकेट बैट लेकर अपने दादा-दादी के घर गई। जादौन ने कहा कि उसकी दादी ने दरवाजा खोला। वह सीधे उनके कमरे में चली गई। उसने अपने दादा के सिर और चेहरे पर 7-8 बार बैट से वार किए। दादी के शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंच गए। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.