नई दिल्ली, फरवरी 25 -- झारखंड के चतरा में हुए एयर एंबुलेंस हादसे ने पटना के एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। विमान हादसे में जिन सात लोगों की जान गई, उनमें कुर्जी के पारामेडिकल कर्मी 24 वर्षीय सचिन कुमार मिश्रा भी शामिल थे। मंगलवार की शाम जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा, मां बेसुध हो गईं। पिता के निधन के बाद बड़े भाई के सहारे पले-बढ़े सचिन परिवार की उम्मीद थे। सचिन 2017 से नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े थे। सचिन कुर्जी स्थित जय प्रकाश नगर में मां और भाइयों के साथ किराये के मकान में रहते थे। वैसे उनका पैतृक घर सीवान जिले के तेलकथू था। पिछले 20 वर्षों से परिवार पटना में रह रहा है। इससे पहले सभी झारखंड में ननिहाल में रहते थे। सचिन के नाना कुर्जी स्थित देवी स्थान में पुजारी थे। नाना के निधन के बाद उनके मामा वहां पुजारी बने। झारखंड के चतरा में हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.