औरैया, अक्टूबर 2 -- गांधी जयंती पर पॉक्सो अधिनियम के विशेष जागरूकता अभियान के दूसरे चरण में शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर से ब्लॉक गेट तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद सुदिति ग्लोबल अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, सुरक्षित-असुरक्षित व्यवहार और कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रोमा गुप्ता ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों और समाज को पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूक किया गया। इसमें प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विवेक त्रिपाठी, एडीजे प्रथम पारूल जैन, विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट विकास गोस्वामी, एडीजे एफटीसी प्रथम राजीव वत्स समेत न्यायिक अधिकारी शामिल हु...