सराईकेला, सितम्बर 3 -- खरसावां। भारतीय जीवन बीमा निगम के 70वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने "जीवन में बचत का महत्व" विषय पर रचनात्मक प्रतिभा और विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के तहत चित्रांकन, स्लोगन, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने चित्रों, आकर्षक स्लोगन, निबंध एवं भाषण के माध्यम से बचत के महत्व, आर्थिक अनुशासन, सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 प्रतिभागियों को आकर्षक गुल्लक देकर सम्मानित किया गया। इनमें अष्टमी प्रमाणिक, आदित्य पाडेया, संतोषी महतो, पायल दास, गूंजन महतो, गोविंद नायक, प्रीति हेम्ब्रम, आयुष प्रधान, अनिता महतो, स...