बहराइच, मई 21 -- बहराइच। जिला बचत अधिकारी राजन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बचत कार्यालय द्वारा डाकघर में निवेश कराने हेतु शिक्षित बेरोजगार पुरुष व महिला अभिकर्ताओं की नियुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। महिला अभिकर्ताओं को निवेश पर 4% और पुरुष अभिकर्ताओं को 0.5% कमीशन मिलेगा। कमीशन सीधे बचत खाते में भेजा जाएगा। न्यूनतम 21 वर्ष आयु व हाईस्कूल पास इच्छुक अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट स्थित जिला बचत कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के लिए कार्यदिवस में दूरभाष 05252-297554 या मोबाइल 9415855710 पर संपर्क करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...