पलामू, मई 23 -- छतरपुर। पलामू जिले के छतरपुर थाना के बचकोमा इलाके के दो मुहान जंगल से पचास वर्षीय एकवृद्ध का शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया है। थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि चरवाहों से शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है। आसपास के लोगों से पता करने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले को पंजीकृत कर उसकी पहचान कराने आदि के संबंध के अनुसंधान कर रही है। यह भी पढ़ें- जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...