हरदोई, फरवरी 24 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) ने जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामलखन पाठक के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में रेलवे, बिजली, सड़क, पानी, खाद-बीज और चकबंदी से संबंधित कुल 9 प्रमुख मांगें उठाई गईं। कोरोना काल से पहले बघौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है। किसानों ने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, डीएपी व जिंक खाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा बंद पड़ी साधन सहकारी समितियों को पुनः संचालित करने की मांग की। साथ ही खाद वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए उर्वरक की बोरियों पर अंकित रेट स्पष्ट रूप से दिखाने की व्यवस्था करने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक ...