बघौली में करीब 2 घंटे 38 मिनट खड़ी रही गरीब रथ
हरदोई, अगस्त 27 -- हरदोई, संवाददाता। रेल संचालन में आई तकनीकी दिक्कत के चलते डाउन दिशा की 12212 गरीब रथ एक्सप्रेस को बघौली यार्ड में कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। ट्रेन के रुकने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। रेल कर्मचारियों ने तकनीकी खामी को दूर करने के साथ ही इंजन की व्यवस्था कर ट्रेन को दोबारा रवाना कराया। जानकारी के अनुसार डाउन 12212 गरीब रथ एक्सप्रेस मसित स्टेशन से सुबह 4:44 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन बघौली यार्ड की ओर बढ़ी तो लाइन नंबर एक और चार के प्वाइंट में समस्या आ गई। सुबह करीब 4:49 बजे ट्रेन को रोक दिया गया। इस दौरान रेल परिचालन से जुड़े कर्मचारियों ने स्थिति की जांच शुरू की। बताया गया कि वायरलेस के जरिए सूचना दी गई कि ब्लॉक सेक्शन में एक गाय चपेट में आ जाने के कारण पावर में दिक्कत आई है। सुबह करीब 5:20 बजे प्वाइंट क्लियर होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.