संतकबीरनगर, मई 2 -- बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। बघौली ब्लाक क्षेत्र में बुद्ध जयंती पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। क्षेत्र के बनौली स्थित बुद्ध मंदिर पर अनुयायियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।बघौली क्षेत्र के बनौली स्थित भगवान बुद्ध जंयती बड़े ही धूम - धाम से मनाई गई । सुबह से ही पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन किया गया Iअनुयाइयों ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों को स्मरण करते हुए शांति, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया I कार्यक्रम में मंगल मौर्या सहित कई वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। यह भी पढ़ें- संसार में कुछ भी स्थायी नहीं, इसलिए अहंकार न करें... भगवान बुद्ध उन्...