संतकबीरनगर, मार्च 19 -- बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बघौली के ब्लॉक मुख्यालय पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एडीओ पंचायत को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। घटना के बाद मौके पर हंगामा बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए।बघौली ब्लाक में तैनात एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव ने बखिरा थाने में दिये तहरीर में लिखा है कि बुधवार को वह अपने कार्यालय में बैठकर विभागीय कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान ब्लॉक क्षेत्र के पड़ोखर गांव निवासी गौरव प्रताप यादव आए और मुझे देखते ही भद्दी-भद्दी गाली देते हुए रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा इनके द्वारा एसआईआर कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया। एडीओ पंचायत ने कहा कि गौरव प्रताप यादव ग्राम प्रधान पड़ोखर की मृत्यु के बाद गठित एक सदस्यी कमेटी को लेकर मु...