फरीदाबाद, अक्टूबर 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दीवाली के मौके पर फरीदाबाद-पलवल के लोगों को बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-19 पर बन रहे बघौला फ्लाईओवर की दिल्ली से पलवल जाने वाली एक लेन रविवार को यातायात के लिए खोल दी गई। इससे सर्विस रोड पर लगने वाले भारी जाम से लोगों को राहत मिली। वाहनों ने पलवल की ओर फर्राटा भरा। लंबे समय से लोग इस पुल के खुलने का इंतजार कर रहे थे, जो अब आंशिक रूप से पूरा हो गया है। दरअसल केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कुछ दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए थे ताकि दीवाली तक इसे लोगों के लिए खोला जा सके। करीब दो किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर दिल्ली-आगरा मार्ग का सबसे बड़ा पुल माना जा रहा है। इसमें चार अंडरपास बनाए गए हैं। नूर ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.