देवरिया, मार्च 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया और कुशीनगर को सीधे जोड़ने वाली खनुआ नदी पर नए पुल के निर्माण की शासन से स्वीकृति मिल गई है। पुल पर करीब 24 करोड़ रूपए खर्च होंगे। 106 मीटर लंबा नया पुल पुराने पुल के समानान्तर बनाए जाएगा। इससे करीब डेढ़ लाख लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। करीब 60 साल पहले बघौचघाट के खनुआ नदी पर बना हुआ नरायनपुर पुल देवरिया और कुशीनगर जिलों को सीधे जोड़ता है। दोनों जिले के 80 गांवों के डेढ़ लाख लोगों का यह पुल आवागमन का मुख्य साधन है। यह पुल काफी संकरा है। मुश्किल से इसकी चौड़ाई साढ़े तीन मीटर है। हर रोज लोग इस पुल पर जाम में फंसते हैं। स्कूली छात्रों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। कुछ दिन पहले सेतु निगम विभाग ने पुल का सर्वे कराया और उसकी कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा। 18 मार्च को शासन से पुल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.