बघौचघाट के युवक की दुबई में मौत, परिवार में मातम
देवरिया, अगस्त 19 -- बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अहिरौली टोला के रने वाले एक युवक की दुबई में फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना घर आने के बाद परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। अब परिजन शव को स्वदेश मंगाने में जुटे हुए हैं।गांव के रहने वाले अशोक प्रसाद (33) पुत्र अर्जुन शाह अपनी बहन की शादी किए थे, जिससे कर्ज में हो गए थे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने को तीन माह पहले वह दुबई गए। सोमवार की दोपहर अशोक ने घर फोन कर परिवार से बात की थी। बातचीत में वह कुछ उलझन में लग रहे थे। पिता ने उन्हें समझाया और सबकुछ ठीक हो जाने की बात कही। रात को दुबई के एजेंट ने अशोक के घर फोन कर सूचना दिया कि अशोक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। माता राजमती देवी, पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.