गंगापार, मार्च 9 -- चाकघाट के वार्ड क्रमांक 15 सतपुरा रोड बघेड़ी में लगभग महीनों पहले शुरू हुआ नाली निर्माण कार्य बीच में ही बंद हो गया है। इसके कारण आने जाने वाले लोग परेशान हैं। खुले, गहरे गड्ढे हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ठेकेदार ने नाली खोदकर छोड़ दी है और ऊपर स्लैब (ढक्कन) नहीं लगाए हैं। रात के समय कम दृश्यता में यह खुली नाली मौत का कुआं बन जाती है, जिसमें अक्सर मवेशी और दुपहिया वाहन चालक एवं खासकर छोटे बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही उनके घर आने जाने का रास्ता ही बंद हो गया है। व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.