कटिहार, अप्रैल 25 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 बघुवाकोल गांव में कई वर्षों से सामुदायिक शौचालय भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने काफी आक्रोश जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। मौके पर बासुदेव उरांव, रंजीत उरांव, झाबो देवी, अशिया देवी, रिंकी कुमारी, सुमित उरांव, मोहरी देवी, बासमती देवी व अर्जुन कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि शौचालय का निर्माण कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं कराया गया। लगभग 8 वर्षों से भवन अधूरा पड़ा है।ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय निर्माण अधूरा रहने से विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। सरकार द्वारा स्वच्छता को लेकर कई योजनाएं चल...