हरदोई, अप्रैल 16 -- कछौना (हरदोई)। बिहार के पटना निवासी एक अधेड़ महिला नोएडा में अपने परिवार से बिछड़ कर यहां ग्राम बघुआमऊ आ पहुंची। स्थानीय पुलिस टीम ने मानसिक रूप से कमजोर महिला के परिजनों का पता लगाकर सकुशल नोएडा भेजा है। पटना की निवासी महिला सिंधुदेवी सेक्टर पांच नोएडा में अपने पति के साथ रहकर मजदूरी करती थी। मानसिक कमजोर महिला 14 अप्रैल को अचानक लापता हो गई। महिला के पति रणधीर कुमार समेत अन्य परिजन तलाश में जुटे थे। तभी 15 अप्रैल की देर शाम को सिंधुदेवी किसी तरह से स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बघुआमऊ आ पहुंची। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस टीम को सूचना दी। थानाध्यक्ष अमित सिंह, एसआई रामचन्द्र शर्मा समेत महिला आरक्षी पिंकी और आरक्षी बन्टी कुमार ने मौके पर पहुंच महिला को सकुशल कोतवाली लेकर आए। यहां पुलिस टीम ने बिहार पुलिस की मदद से महि...