दरभंगा, मार्च 23 -- मनीगाछी। थाना क्षेत्र के बघांत गांव स्थित एक मुर्गा फार्म पर छापेमारी कर पुलिस ने 5.220 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली की बघांत गांव स्थित अर्जुन कामती के पुत्र सुमित कामती के मुर्गा फार्म पर शराब का कारोबार चल रहा है। सूचना सत्यापन हेतु सुमित कामती के मुर्गा फार्म पर छापेमारी कर शराब बरामद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...