मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के बघनगरी गांव में मंगलवार से सात दिवसीय श्री हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा एवं मां जगदंबा जीर्णोद्धार व शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार की सुबह भगवान सत्यनारायण पूजन, हनुमत ध्वज स्थापना तथा यज्ञ वेदी निर्माण के साथ की गई। महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, चुन्नू ठाकुर आदि ने बताया कि बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश की विधि होगी। इसके बाद दुर्गा सप्तशती के पाठ से शतचंडी महायज्ञ विधिवत प्रारंभ किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। आयोजन में यज्ञाचार्य प्रमोद मिश्रा, बिन्नू ठाकुर, अवध मिश्रा, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा, गजाधर ठाकुर, उमे...