आरा, मई 6 -- -नौ मई को पूर्व सांसद और विधायक होंगे मुख्य अतिथि पीरो, संवाद सूत्र। अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती आगामी नौ मई को पीरो प्रखंड के बघउड़ नारायणपुर गांव में अत्यंत भव्यता के साथ मनाई जाएगी। समारोह को सफल बनाने के लिए महाराणा प्रताप विचार मंच की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति के कामेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि इस वर्ष समारोह के मुख्य अतिथि औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और आरा के विधायक संजय सिंह टाइगर होंगे। आयोजक मंडल की ओर से युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाई जाएगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती सभा स्थल के चयन से लेकर मंच निर्माण और आगंतुकों की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आयोजन को व्यापक रूप देने के लिए कार्य...