गोपालगंज, जुलाई 11 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गोपालपुर थाने के बघउच पुल के समीप गुरुवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो पर सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तर किए गए तस्करों में पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाने के खैराब चौबे टोला गांव का सोना लाल कुमार व संदीप कुमार शामिल हैं। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ जिले में विशेष छापेमारी व वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कार से 267 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार इस दौरान उनकी टीम गोपालपुर थाने के बघउच पुल के समीप यूपी की ओर से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक...