लोहरदगा, अप्रैल 1 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला किस्को प्रखंड के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत नीचे बगड़ू गांव में मंगलवार और बुधवार की रात अनिल महतो नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। अभिषेक महतो के पुत्र अनिल ने देर रात करीब सवा एक बजे अपने घर के कमरे में गमछा के सहारे फांसी लगायी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजनों ने कमरे से आवाज सुनी। मां मानती देवी जब कमरे में पहुंचीं तो बेटे को फंदे से झूलता देख स्तब्ध रह गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। तत्काल युवक को फंदे से उतारकर सदर अस्पताल लोहरदगा ले जाया गया। अस्पताल के डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पा...