रुद्रपुर, मई 8 -- खटीमा, संवाददाता। सूदूर गांव बग्घा 54 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत विधिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगा। शिविर में सीनियर डिवीजन जज ममता पंत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रमेश लाल और प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन पीएलवी विमल कुमार ने किया। शिविर में ग्रामीण बच्चों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही 80 मरीजों की खून जांच भी की गई। सीनियर डिवीजन जज ममता पंत ने पीएलवी से ग्रामीण समस्याओं को सूचीबद्ध कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने के निर्देश दिए, ताकि संबंधित विभागों से उनका समाधान कराया जा सके। डॉ. शैलजा पांडे ने एचपीवी वैक्सीन, डॉ. संदीप मिश्रा ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शिविर में कई ग्रामीण, शिक्षक और विद्यार्थी मौ...