सीवान, मार्च 6 -- दरौंदा, एक संवाददाता। बगौरा-लीला साह के पोखरा सड़क पर मिडिल स्कूल बगौरा के समीप मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बगौरा निवासी उमा महतो के 20 वर्षीय पुत्र सोनू महतो के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनू महतो मंगलवार की सुबह अपनी बाइक से लीला साह के पोखरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान मिडिल स्कूल बगौरा के पास सामने से तेज गति से आ रही एक चार पहिया गाड़ी को देखकर वह घबरा गया। वाहन से बचने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनू के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही बेहोश हो ग...