गिरडीह, मई 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर का कटहल अब बिहार के सासाराम की पहली पसंद बन गया है। सीजन शुरू होते ही सासाराम में इसकी डिमांड आसमान छूने लगता है। हाल यह है कि बगोदर इलाके से रोजाना 4 से 5 पिकअप वैन भरकर कटहल सासाराम भेजा जा रहा है। इस कारोबार से दोहरा लाभ हो रहा है। एक तरफ व्यापारियों को अच्छी कमाई हो रही है, वहीं किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधर रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कटहल पेड़ पर पककर बर्बाद नहीं हो रहा और किसानों को घर बैठे नकद मिल रहा है। यह भी पढ़ें- बगोदर से कटहल सासाराम भेज रहे मालामाल हो रहे किसानहेसला बना कटहल हब बगोदर प्रखंड के हेसला गांव के लोग इस धंधे की रीढ़ हैं। कटहल का सीजन शुरू होते ही यहां के व्यापारी गांव-गांव घूमकर किसानों से कटहल खरीदते हैं। फिर पिकअप में लादकर सीधे सासाराम की मंडियों में भेज देते ह...