गिरडीह, मार्च 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधायक नागेंद्र महतो का सोमवार को शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया है। इस बीच उन्हें सोना पहाड़ी मंदिर विरोधी, धर्म विरोधी एवं शिक्षा विरोध करार दिया गया। पारंपरिक हथियारों के साथ निकाली गई शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे। सोना पहाड़ी मंदिर परिसर से शव यात्रा निकाली गई और बाजारटांड़ में पुतला दहन किया गया। विधायक के द्वारा विगत दिनों सोना पहाड़ी मंदिर का विधानसभा में उठाए गए सवाल से पूरा मामला जुड़ा हुआ है। विधायक ने सोना पहाड़ी मंदिर का संचालन व्यक्ति विशेष पर किए जाने एवं इससे होनेवाले राजस्व का नुकसान को फोकस करते हुए मंदिर का संचालन सरकारी स्तर पर किए जाने की मांग की गई थी। इस मामले के बाद कुछ लोगों के द्वारा जहां एक ओर सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक के खिल...