गिरडीह, मई 17 -- बगोदर। बगोदर बाजार में शुक्रवार रात फिर आग का तांडव दिखा। बाजार की तीन फुटपाथी दुकानें देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। फल और सब्जी की दुकानों में रखी 2 लाख रुपए से अधिक की सामग्रियां राख हो गई। दुकानदारों को अहले सुबह सूचना मिली तो दौड़े आए, लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था। आग कैसे लगी, दुकानदारों को पता नहीं है। सुबह खबर मिलते ही दुकानदार और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए, हालांकि तब तक तबाही मच चुकी थी। फायर ब्रिगेड की गैर-मौजूदगी में आग ने अपना काम कर दिया। पीड़ित दुकानदारों के चेहरे पर सिर्फ उदासी और बेबसी थी। छह महीने में दूसरी घटना

नवंबर 2025 में भी बगोदर बाजार की 2 फुटपाथी दुकानें जली थी तब भी कपड़ा और फल की दुकानें चपेट में आई थी। 3 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ था। टाउन हॉल भी आग की चपेट में आ गया था। रंग-रोगन खरा...