बगोदर में 24 घंटे में हटेगा अतिक्रमण, नहीं तो चलेगा बुलडोजर
गिरडीह, मई 19 -- बगोदर, प्रतिनिधि। इसरी सड़क हादसे में 5 मौतों के बाद बगोदर प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर पूरी तरह सख्त हो गया है। मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच बगोदर पुलिस की टीम सड़कों पर उतरी और फुटपाथी दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। पुलिस टीम ने डोर टू डोर पहुंचकर दुकानदारों से सीधा संपर्क किया और प्रशासन के फैसले से अवगत कराते हुए 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद भी दुकानें नहीं हटाई गई तो प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। डीसी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ईसरी हादसे के बाद एक्शन में प्रशासन, अब सड़क पर नहीं लगेगा हाट-बाजारअतिक्रमण हटाने का अभियान बता दें कि इसरी बाजार में पिछले दिनों हुई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.