गिरडीह, अप्रैल 20 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के एक गांव में बाल विवाह रूकवाया गया है। नाबालिग लड़की की विवाह की तैयारी चल रही थी। इसकी सूचना जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोगी संस्था बनवासी विकास आश्रम को मिली। तब चाइल्ड लाइन 1098 एवं बगोदर पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद सभी के संयुक्त प्रयास से नाबालिग लड़की का बाल विवाह रूकवाया गया। इस तरह से एक नाबालिग लड़की बाल वधू बनने से बच गई। पुलिस- प्रशासन के द्वारा बच्ची का रेस्क्यू किया गया और फिर उसे बाल कल्याण समिति गिरिडीह के समक्ष प्रस्तुति के लिए भेजा गया। अब बच्ची को लेकर वहां आगे का निर्णय लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर रुकवाया बाल विवाह, बालिका को संरक्षण में लिया गया संस्था के कार्यक्रम समन्वयक उत्तम कुमार ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रविवार को बगोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.