गिरडीह, अप्रैल 25 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की एक मासूम बच्ची संग दुष्कर्म की घटना घटी है। दुष्कर्म की घटना गुरुवार देर शाम की है। पुलिस को शुक्रवार सुबह में घटना की जानकारी दी गई। घटना के चंद घंटे के अंदर पुलिस ने कांड का उदभेदन कर लिया। इस मामले का आरोपी भी नाबालिग लड़का है। नाबालिग लड़के को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। मामले को लेकर बगोदर- सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि बगोदर थाना इलाके के एक गांव में छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को सामने आया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया। इसके उपरांत एसपी डॉ बिमल कुमार ने विशेष टीम का गठन किया। टीम में उनके अलावा पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार एवं बगोदर के थाना प्रभारी राजेश कुमार शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.