गिरडीह, अप्रैल 27 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधानसभा क्षेत्र में लगातार गहराते बिजली संकट के खिलाफ रविवार को जन आक्रोश सड़कों पर उतर आया। इंकलाब नौजवान सभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सरिया रोड स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस की शुरुआत की, जो पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बगोदर बस पड़ाव तक पहुंचा। जुलूस के दौरान लोगों ने बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान आम जनता का गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिला। दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने भी इस मार्च में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- अघोषित कटौती पर विधायक खफा, चीफ इंजीनियर को दिया अल्टीमेटम बस पड़ाव पहुंचते ही यह विरोध प्रदर्शन एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.