गिरडीह, मार्च 10 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के घंघरी में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के नेतृत्व में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के उत्थान पर जोर दिया गया। उन्हें हक-अधिकार देने की मांग की गई। केंद्र सरकार पर महिलाओं का हक-अधिकार छीनने का आरोप लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में महिला नेत्री सह झारखंड प्रदेश रसोईया संघ की राज्य कमेटी सदस्य अनीता देवी की स्मृति में एक मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर ऐपवा प्रदेश सचिव व पूर्व जिप सदस्य जंयती चौधरी ने कहा कि काफी संघर्षों के बाद आज महिलाओं को पढ़ने से लेकर चुनाव लडने का अधिकार मिला है। आज की मोदी सरकार उस अधिकार को छीन लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने सात माह के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग कर रहे जिलेभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.