गिरडीह, अप्रैल 20 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत कुदर के लिए एक अच्छी खबर है। यह खबर स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी हुई है। पंचायत के नगर नदी पुल के पास सरकारी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार के द्वारा रविवार को निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। मौके पर मुखिया शंभू कुमार दास एवं पंचायत समिति सदस्य ऋतु देवी मुख्य रूप से उपस्थित थीं। स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से पंचायत के लोगों में उत्साह का माहौल है। मौके पर जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने बताया कि 15 वीं वित आयोग अनुदान मद से लगभग 50 लाख रुपए की लागत से यहां प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने संवेदक को प्राक्कलन के तहत एवं समय पर निर्माण का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.