गिरडीह, सितम्बर 22 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के मुंडरो पंचायत में नवनिर्मित छठ घाट ढ़ह गया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। बताया जाता है कि पंचायत अंतर्गत बांधटोला में मुखिया निधि से स्थानीय तालाब में छठ घाट का निर्माण किया गया था। हालांकि घाट का निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है और ढ़ह गया है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उमेश मंडल ने निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। कहा है कि गुणवतापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण पहली बारिश भी छठ घाट नहीं झेल पाया और ढ़ह गया। उन्होंने ढ़हे हुए छठ घाट का अविलंब निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि छठ घाट का निर्माण कार्य ढंग से नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। बताया कि इसके पूर्व बिहारो छठ घाट का भी ऐसा ही हाल हुआ था। इधर, मुखिया बंधन महतो का कहना है कि छठ घाट का निर्मा...