गिरडीह, मार्च 30 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर इलाके के प्रवासी मजदूरों की महानगरों में लगातार मौत हो रही है। दो दिनों में इलाके के दो प्रवासी मजदूरों की महाराष्ट्र में मौत हो गई है। बगोदर के धरगुल्ली के प्रवासी मजदूर पप्पू रवानी की शनिवार रात में मुंबई के नयागांव हाइवे पर सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। धरगुल्ली के ही मुंबई में रहनेवाले प्रवासी मजदूर अनिल कुमार यादव ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी बीच अज्ञात गाड़ी ने उसे ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बताया कि वह डिजाइनर का काम करता था। कंम्प्यूटर से कपड़ा के लिए डिजाइन बनाता था। बताया जाता है कि वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया। स्थानीय निवासी अजय चंद्रवंशी ने बताया कि पप्पू रवानी दो भाईयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.