बगोदर के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत
गिरडीह, सितम्बर 13 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के तिरला पंचायत निवासी प्रवासी मजदूर महेश रविदास (45 वर्ष), पिता स्व. दासो रविदास की शनिवार सुबह मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी अम्बिया देवी, पुत्र अनोज कुमार (21), पुत्री प्रीति कुमारी (20) और प्रियंका कुमारी (17) को छोड़ गए हैं। परिवार का मुख्य सहारा छिन जाने से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। घटना की सूचना पर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकंदर अली मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और प्रशासन से पहल करने की बात कही। परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक का शव मुंबई से पैतृक गांव लाने, सरकारी नियमानुसार मुआवजा व आर्थिक सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.