गिरडीह, मई 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित घाघरा साइंस कॉलेज में सोमवार को स्वास्थ्य और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। एएसजी आंख अस्पताल, धनबाद के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ घाघरा इंटर साइंस कॉलेज के शिक्षक, अभिभावक और आसपास के ग्रामीणों सहित कुल 280 लोगों ने जांच का लाभ लिया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार खवास ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इस शिविर से विद्यार्थियों को अपनी सेहत की वर्तमान स्थिति पता चला है। पोषण और स्वच्छता की जानकारी से वे भविष्य में बीमारियों से दूर रहकर पढ़ाई और खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। डॉ. खवास ने आगे कहा कि हमारा विश्वविद्यालय समाज का अभिन्न हिस्सा है। कई जरूर...