गिरडीह, अप्रैल 4 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के अड़वारा पंचायत अंतर्गत बरवाडीह गांव में 12 अप्रैल को पंचायत स्तरीय सरहुल पूजनोत्सव सह सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर स्थानीय लोगों की बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें 12 अप्रैल को अड़वारा पंचायत के सभी मंडरिया थान में सरहुल पूजनोत्सव मनाया जाएगा। तैयारी को लेकर पंचायत स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से खेमलाल महतो को अध्यक्ष, संजय कुमार को सचिव, संजय महतो को कोषाध्यक्ष, डेगलाल महतो, कृष्णदेव महतो, रोहित महतो एवं चंद्रदीप महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से अड़वारा पंचायत के सभी गांवों में तैयारी को लेकर बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि सामाजिक आंदोलनकारी छोटन प्रसाद छात्र ने कहा कि सरहुल परंपरागत पूजा है। आदिम जनजाति...