बगोदर एफसीआई गोदाम में फिर 63 किलो कम निकला अनाज
गिरडीह, जून 14 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य खाद्य निगम गोदाम बगोदर में अनाज कटौती का खेल नहीं रुक रहा। 23 दिनों के अंदर दूसरा मामला शनिवार को सामने आया। इस बार आंगनबाड़ी सेविकाओं को कम अनाज देने की कोशिश की गई, पर हंगामे के बाद पूरा अनाज वजन कर दिया गया। शनिवार को बगोदर पूर्वी जोन के चौधरीबांध और बेको पंचायत की कई सेविकाएं अनाज लेने गोदाम पहुंची थी। चौधरीबांध केंद्र की सेविका सारिका देवी ने आरोप लगाया कि ऑपरेटर अजीत कुमार बगैर वजन किए अनाज दे रहे थे। वजन करने की मांग पर अजीत ने अभद्र व्यवहार किया और कहा ले जाना है तो ले जाओ, वजन नहीं होगा। सेविकाओं ने इसकी शिकायत जेएलकेएम नेता प्रेमचंद साहु से की। वे मौके पर पहुंचे और मामले को समझा। इसी बीच एमओ रुपेश कुमार भी पहुंचे। हंगामा बढ़ता देख तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का 475 किलो अनाज दोबारा तौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.